अश्विनी कुमार
आईपीएल 2025 के 12वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स आमने-सामने हैं। मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई की प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए गए, जिसमें विल जैक्स को टीम में शामिल किया गया। वहीं, अश्विनी कुमार ने आईपीएल में अपना डेब्यू किया और अपने पहले ही ओवर की पहली गेंद पर विकेट हासिल कर शानदार शुरुआत की।
IPL 2025
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 12वें मैच में आज मुंबई इंडियंस का मुकाबला कोलकाता नाइटराइडर्स से हो रहा है। मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। मुंबई की प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए गए हैं। विल जैक्स को अंतिम एकादश में शामिल किया गया, जबकि अश्विनी कुमार ने आईपीएल में अपना डेब्यू किया। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि यह लेफ्ट आर्म पेसर कौन है, जिस पर मुंबई ने भरोसा जताया है।
पंजाब के रहने वाले अश्विनी कुमार
बाएं हाथ के अश्विनी कुमार के पास गति में विविधता है। पंजाब के अश्विनी कटर, स्लो-बाउंसर, फ्लोटिंग फुलटॉस और लेंथ बॉल फेंक सकते हैं। 23 साल के खिलाड़ी की वाइड यॉर्कर उन्हें आईपीएल में सफल गेंदबाज बना सकती है। अश्विन हर्षल पटेल की तरह ही गेंदबाजी करते हैं।
उन्होंने 18 साल की उम्र में पंजाब के लिए अपना प्रथम श्रेणी डेब्यू, 20 की उम्र में लिस्ट-ए डेब्यू और 21 की उम्र में सीनियर टी20 डेब्यू किया। मुंबई इंडियंस ने उन्हें बेस प्राइस 30 लाख रुपये में खरीदा था। वह पिछले सीजन में पंजाब किंग्स की टीम का भी हिस्सा थे, लेकिन प्लेइंग 11 में शामिल नहीं थे।
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2022 में पंजाब के लिए डेब्यू किया।
अश्विनी कुमार ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2022 में पंजाब की ओर से पदार्पण किया और कुल चार मैच खेले। उन्होंने 8.50 की इकॉनमी दर से तीन विकेट अपने नाम किए। अश्विनी ने पंजाब के लिए दो प्रथम श्रेणी और चार लिस्ट ए मैच भी खेले हैं। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने सबसे पहले शेर-ए-पंजाब टी20 टूर्नामेंट, जो पंजाब का प्रमुख टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट है, में शानदार प्रदर्शन कर सुर्खियां बटोरीं। उन्होंने BLV ब्लास्टर्स टीम का प्रतिनिधित्व किया और 4/36 के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़ों के साथ अपना अभियान समाप्त किया।